फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तौल में देर पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा

तौल में देर पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा

Thu, 25 Apr 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तौल में देर पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा
तौल में देर पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम के समझाने पर माने
एसडीएम ने दोबारा तौल कराई एक किलो अधिक मिला गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। बृजमनगंज क्षेत्र के परसौना साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर गेहूं तौल में देर होने पर किसानों ने बुधवार को हंगामा करते हुए घेराव किया। केंद्र के घेराव की सूचना पर एसडीएम आरबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने जब गेहूं के बोरो की दोबारा तौल कराई तो एक किलो गेहूं अधिक मिला। इस पर एसडीएम ने केंद्र संचालक से नाराजगी जताई।

परसौना गेहूं क्रय केंद्र पर मनमानी तरीके से अपने चहेते लोगों के गेहूं की ही तौल किए जानेपर वहां मौजूद अन्य किसान नाराज होकर हंगामा करने लगे। तौल में देर होने से नाराज किसानों ने केंद्र का घेराव कर दिया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर जाने पर सचिव की तरफ से बताया जाता है कि बोरा नहीं है। उनका आरोप था कि उन्होंने केंद्र पर बोरे न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है जबकि देर रात केंद्र खास लोगों का गेहूं कमीशन पर तौल कराया जाता है। किसानों की मांग थी कि नंबर लगाकर उनके गेहूं की तौल कराई जाए। उनकी मांग के प्रति हीलाहवाली होने से नाराज किसानों ने केंद्र का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। उधर, इसकी सूचना जब एसडीएम को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया। वहीं सचिव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। किसान मनोज सिंह, अनवर खान, सुग्रीव, मधुर सिंह, अशफाक आदि ने एसडीएम से शिकायत की कि प्रति बोरे में करीब एक किलो गेहूं कम तौल की जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने जब दोबारा तौल कराई तो बोरे में एक किलो गेहूं अधिक मिला। इस पर उन्होंने केंद्र पर मौजूद सचिव से नाराजगी जताई और दोबारा कम तौल की शिकायत मिलने पर सचिव को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। किसानों ने केंद्र पर बोरे की कम उपलब्धता की शिकायत भी की। इस दौरान प्रेम शंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, विनय सिंह, असजद खान, ईश्वर गुप्ता व अकबाल अहमद, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed