{"_id":"59d250084f1c1b6f548b55ce","slug":"31506955272-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्गो के बीच झड़प, दो दर्जन से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्गो के बीच झड़प, दो दर्जन से अधिक घायल
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारत - नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बर्दिया जिले के गुलरिया लालपुर कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा और मुहर्रम जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर दो वर्ग के लोगों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति बेकाबू हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। स्थिति बिगड़ते देख कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण किया जा सका।
नेपाल के बर्दिया के जिलाधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई ने बताया कि रविवार को भी विवाद हुआ था और विवाद बढ़ने पर हुए बवाल में 24 लोग घायल हो गए थे। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद हालात काबू में थे लेकिन सोमवार को फिर तनाव बढ़ गया। सुबह फिर दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे के साथ सड़क पर आ गए और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जिला प्रशासन ने कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है। जिलाधिकारी ने बताया सोमवार को फिर तनाव बढ़ जाने के कारण लालपुर से 500 मीटर तनाव ग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।