{"_id":"609abb2e8ebc3e86fe181561","slug":"31-officers-nominated-for-verification-of-purchasing-centers-maharajganj-news-gkp3942994129","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों के सत्यापन के लिए 31 अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों के सत्यापन के लिए 31 अधिकारी नामित
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिले में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों की जांच के लिए 31 अधिकारी नामित किए हैं। उन्हें 26 बिंदु का चेक लिस्ट दिया गया है, जिसकी वे जांच कर रिपोर्ट देंगे। गेहूं खरीद के लिए 150 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित हैं।
सदर ब्लॉक में एआर कोऑपरेटिव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीओ सदर, परतावल में बीडीओ व नायब तहसीलदार कतरारी, पनियरा में जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिला प्रबंधक यूपीएसएस, जिला प्रोबेशन अधिकारी व बीडीओ पनियरा, घुघली में डीओ पीआरडी, वरिष्ठ निरीक्षक माप व औषधि निरीक्षक, सिसवां में तहसीलदार निचलौल व बीडीओ सिसवां, निचलौल में नायब तहसीलदार व एडीपीआरओ, मिठौरा में क्रीड़ाधिकारी, डीपीआरओ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व बीडीओ मिठौरा, फरेंदा में वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी व तहसीलदार फरेंदा, धानी में बीडीओ धानी, बृजमनगंज में बीडीओ बृजमनगंज व नायब तहसीलदार फरेंदा, लक्ष्मीपुर में चकबंदी अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व डीडीओ तथा नौतनवां में बीडीओ व तहसीलदार नौतनवां को जिम्मेदारी दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि नामित अधिकारियों को 26 बिंदुओं के चेक लिस्ट के मुताबिक जानकारी देनी होगी।
डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण
महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने दौड़ान परतावल मंडी समिति व सेमरा राजा में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। परतावल मंडी समिति में गेहूं क्रय किया जा रहा था। यहां पीसीएफ व मार्केटिंग विभाग का क्रय संचालित है। पीसीएफ पर श्रीराम पटेल छातीराम का गेहूं तौल हो रहा था। मार्केटिंग तौल केंद्र पर तौल नहीं होता पाया गया। किसानों की लाइन थी। कृष्ण गोपाल उपाध्याय, श्रीनिवास व लीलावती देवी, लखीमा की गेहूं तौल हो रहा था। केंद्र प्रभारी राकेश तिवारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीएम को जांच के निर्देश दिए। सेमरा राजा में छेदी सिंह का गेहूं तौल किया जा रहा था। इस दौरान एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्टेट साई तेजा सीलम, सदर तहसीलदार नरेशचंद आदि मौजूद रहे। संवाद