{"_id":"649ddaca19d946b9b30d4f54","slug":"30-power-cuts-in-24-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-981-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 घंटे में 30 बार बिजली कटौती, शेड्यूल बेमतलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 घंटे में 30 बार बिजली कटौती, शेड्यूल बेमतलब
Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
चौक फीडर, हाई और लो वोल्टेज से बिजली के उपकरण हो रहे खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक तरफ उमस भरी गर्मी तो दूसरी तरफ दिनभर में 20 से 30 बार बिजली की कटौती हो रही है। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों का सुकून छीन गय है। विद्युत आपूर्ति की स्थिति ऐसी है कि लोग गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं। चौक फीडर के गांवों में सुबह-शाम मिलाकर 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल जारी हुआ है, लेकिन बिजली निगम शेड्यूल को ताख पर रखकर बिजली की आपूर्ति कर रहा है।
बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान हैं। दिन और रात मिलाकर 20 से 30 बार बिजली कटौती की जाती है। इस दौरान कभी वोल्टेज एकदम कम तो कभी अचानक अधिक वोल्टेज आने बिजली से चलने वाले उपकरण जल जाते हैं। बारिश न होने से भीषण गर्मी एवं उमस बढ़ गई है। बिजली कटौती से बागापार, बेलवाकाजी, विजयपुर, जगपुर उर्फ सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, बरवाराजा, चैनपुर, नाथनगर, परासखांड, बरगदवाराजा, बड़हरा राजा, बेलभरिया, कम्हरिया कला, धरमौली, सुंदरपुर, बरईपट्टी आदि गांवों में लोग परेशान हैं।
घर के बाहर तपती धूप और रुक-रुक कर चल रही गर्म हवा और बिजली कटौती से आम जनजीवन बेहाल है। ग्रामीण दीपक जायसवाल, रामहरख, आसमन, कमलेश राय, शमसुद्दीन, रामरेखा, शैलेश गौतम, कृष्णमोहन साहनी, संतोष, सुनील आदि का कहना है कि बिजली की आंख मिचौली से जीना मुश्किल हो गया। दिन और रात मिलाकर 30 बार बिजली गुल होती है। एक बार बिजली कटती है तो 10 मिनट बाद ही आती है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि समयसारिणाी की अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है तो ठीक करा दिया जाता है।