{"_id":"6afe103a2f8132bb40046a45","slug":"3-centers-from-the-proposed-list-were-removed-and-10-new-centers-were-added-upon-meeting-the-required-standards-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189516-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए दूसरी सूची में 106 परीक्षा केंद्र तय, 21 तक आपत्ति का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए दूसरी सूची में 106 परीक्षा केंद्र तय, 21 तक आपत्ति का मौका
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए दूसरी प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। नई सूची में जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। पहली सूची में 99 केंद्र प्रस्तावित थे। जिला स्तरीय समिति की जांच में मानक पूरे न करने पर तीन केंद्रों को सूची से हटा दिया गया है, जबकि छात्र संख्या और दूरी को देखते हुए 10 नए केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार दूसरी सूची पर 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं। निर्धारित प्रारूप पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद जिला स्तरीय समिति उसका निस्तारण करेगी। निस्तारण के बाद जो अनंतिम सूची जारी होगी, वही अंतिम सूची मानी जाएगी। इसी अंतिम सूची के केंद्रों पर चार फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी।
दूसरी सूची में कोशिश की गई है कि किसी भी विद्यालय पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी न हों और परीक्षार्थियों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। पहली सूची में इस तरह की शिकायतें आई थीं, जिसे देखते हुए समिति ने नए केंद्रों का चयन किया है।
विज्ञापन
पिछली बार से 1430 परीक्षार्थी इस बार कम
यूपी बोर्ड 2027 की सूची में इस बार जिले से कुल 70,344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के 38,649 और इंटरमीडिएट के 31,695 परीक्षार्थी हैं। पिछले साल जिले में 104 केंद्रों पर 71,774 परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई थी, जिसमें हाईस्कूल के 39,067 और इंटर के 32,707 परीक्षार्थी थे। इस बार पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 1,430 की कमी आई है।
बोले अधिकारीयूपी बोर्ड ने दूसरी प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कुल 106 केंद्र बने हैं सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह सूची का अवलोकन कर लें।आपत्ति है तो तय समय तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक