फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 arrested in 15 crore fraud

15 करोड़ ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in 15 crore fraud
15 करोड़ की ठगी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से करते थे धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नवलपरासी (नेपाल)। महानगरीय प्रहरी अपराध महा शाखा ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को लकी ड्रा व पार्सल भेजने का प्रलोभन देकर 15 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक नवलपरासी जनपद का है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

अपराध महा शाखा प्रहरी के उपनिरीक्षक ईश्वर कार्की के अनुसार सोशल मीडिया के फेसबुक, वाट्सएप, मैसेंजर, आईएमओ के माध्यम से नेपाल में चल रही धोखाधड़ी का खुलासा किया गया। धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नवलपरासी से विश्वेश्वर प्रसाद तिवारी, दोलखा निवासी रमेश खड्का व संदीप कलवार से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि इस धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का नेटवर्क नाइजीरिया, बेलायत सहित भारत से जुड़ा है जिसमें नाइजेरिन नागरिक पिटर हेर्मन व बेलायती स्मिथ मोरिस की योजना में काम करते हैं। इसमें नेपाल के करीब 40 एजेंट कमीशन पर काम करते है जिसमें उन्हें 15 से 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है। शेष रकम वे भारत भेज दिया करते है। तीन आरोपियों में से एक रमेश खड़का रेस्टोरेंट का मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed