फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   298 Divyang Joint Mobile Court Reached

298 दिव्यांग ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट पहुंचे

Mon, 22 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
298 Divyang Joint Mobile Court Reached
आईटीएम काॅलेज में संयुक्त मोबाइल कोर्ट कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आईटीएम चेहरी में सोमवार को आयोजित ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट में 298 दिव्यांग जन अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जहां मौके पर ही 168 दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया। कोर्ट में केंद्र व प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट में मुख्य आयुक्त दिव्यांग जन केंद्र सरकार के चिकित्सक कमलेश कुमार पांडेय, आयुक्त दिव्यांग जन उत्तर प्रदेश महेश कुमार गुप्ता, उपमुख्य आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार एसके प्रसाद, सदस्य सचिव भारतीय पुनर्वास परिषद केंद्र सरकार एसके श्रीवास्तव, दिनेश दिव्यांग जन उत्तर प्रदेश अनूप यादव आदि ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं। वहीं पर उपायुक्त अखिलेंद्र कुमार एवं एसके सोनकर, जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

मुख्य आयुक्त कमलेश ने कहा कि यह ज्वांइट मोबाइल कोर्ट दिल्ली और लखनऊ से चलकर यहां आया है। जिले के दिव्यांगजन इस कोर्ट का लाभ उठाएं। वहीं पर महेश गुप्ता और एसके श्रीवास्तव ने कोर्ट की विशेषता बताई। जिन दिव्यांगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है, उन्हें जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर 15 दिनों में समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातशत्रु शाही , सर्वहितकारी सेवा संस्थान के विनोद तिवारी तथा जीएनके प्लान के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सीएमओ ने मेडिकल टीम लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed