{"_id":"6983a967f0d22e4e920e8931","slug":"2748-crore-labour-budget-passed-emphasis-on-taking-schemes-to-the-last-person-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170906-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 27.48 करोड़ लेबर बजट पास, अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 27.48 करोड़ लेबर बजट पास, अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
सिंदुरिया। ब्लॉक सभागार मिठौरा में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में मनरेगा के लिए 6,543 मानव दिवस के सापेक्ष कुल 27.48 करोड़ लेबर बजट और राज्य वित्त/पंद्रहवां वित्त में 4.48 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने 1.40 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
जानकारी के मुताबिक, लेबर बजट को लेकर एजेंडे में कुल छह बिंन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मिठौरा उर्मिला गुप्ता ने किया। विकासखंड मिठौरा में संचालित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिक जोर दिया गया। साथ ही गांव में स्वच्छ पेयजल, निशुल्क बोरिंग, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, जैसी योजनाओं के तहत पात्र और समाज के अंतिम व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आपसी सामंजस्य बनाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्राम सभाओं के विकास में एक नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम का संचालन सफी अहमद ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त, जिला अध्यक्ष प्रधान संघ अनिल जोशी, कौशल किशोर सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।