{"_id":"6ab03e9202616d7b5505fccf","slug":"27-quintals-of-mustard-smuggled-from-india-seized-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-185525-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में भारत से तस्करी कर लाई गई 27 क्विंटल सरसों बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में भारत से तस्करी कर लाई गई 27 क्विंटल सरसों बरामद
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल लाई गई भारी मात्रा में सरसों नेपाल पुलिस ने बरामद की है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के अनुसार शनिवार दोपहर पाल्हीनंदन गाउंपालिका-2 के महेशपुर स्थित सामान रखने के लिए बनाए गए एक शेड में छापेमारी कर 27 क्विंटल 86 किलो सरसों जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक, बरामद सरसों की अनुमानित कीमत चार लाख 73 हजार 620 नेपाली रुपये है। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय दाड़, जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी और इलाका पुलिस कार्यालय महेशपुर की संयुक्त टीम ने शेड पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां रखी सरसों बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद सरसों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।