फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 people found covid positive

कोरोना : 27 लोग संक्रमित मिले, सक्रिय केस 248

Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
27 people found covid positive
कोरोना : 27 लोग संक्रमित मिले, सक्रिय केस 248
विज्ञापन

अब तक कुल 14,419 केस सामने आ चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 368 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब सक्रिय केस घटकर 248 हो चुका है। इन दिनों केस मिलने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। निगरानी समितियों के माध्यम से संक्रमितों पर नजर रखी जा रही है। 194 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं, उनकी देखभाल समय-समय पर की जा रही है।
अब तक कोरोना के कुल 14,419 केस सामने आ चुके हैं। 14,026 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 145 हो चुकी है। अब तक 10,37,633 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने में जुटा है। केस बढ़ने के साथ ही बचाव के प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर सर्दी, बुखार से पीड़ितों के बारे में सूचना एकत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस गंभीर खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहना चाहिए। इसके लिए मास्क पहनना जरूरी है। मास्क पहनकर कोरोना के संक्रमण से खुद को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करना आवश्यक माना जाता है। कोरोना का खतरा उन लोगों में अधिक होता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12,816 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 12,816 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने के लिए मोबाइल टीम भी नियमित सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच रही है। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचे। केंद्र पर भीड़ कम होने के कारण किसी को परेशानी नहीं हुई। यही हाल जिले के अन्य केंद्रों का रहा।

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। केंद्र पर तैनात कर्मी दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed