फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 farmers of the district got honor in the fair

Maharajganj News: मेले में जिले के 27 किसानों को मिला सम्मान

Sat, 23 Dec 2023 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Dec 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
27 farmers of the district got honor in the fair
महराजगंज। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर शनिवार को शहर के एक मैरिज हाल में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले में फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन में प्रगति करने वाले 27 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ लेते हुए किसान अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने सोलर पंप से सिंचाई के अलावा कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों ने ई-केवाइसी नहीं कराया है वह जल्द करा लें, जिससे उन्हें अगली किस्त मिल सके।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किसानों को आर्गेनिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रवि के फसलों को रोग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परिसर में कृषि विभाग के अन्य सहायक पटलों द्वारा स्टाल लगाकर अपने उपज के बारे में किसानों को बताया गया। कृषि यंत्रों के प्रयोग का तरीका भी बताया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालन, मत्स्य पालन आदि का तरीका बताया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed