फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   24 players promoted with belt test in the competition

Maharajganj News: प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों को बेल्ट टेस्ट प्रोन्नति

Sun, 03 Aug 2025 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
24 players promoted with belt test in the competition
महराजगंज। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्टेडियम के प्रांगण में तृतीय चरण की ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट एंड प्रमोशन प्रतियोगिता हुई। जिले के विभिन्न ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 24 खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अगले बेल्ट स्तर पर प्रोन्नति प्राप्त की। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट स्तरों पर प्रोन्नति के लिए खिलाड़ियों ने अपने कौशल और तकनीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रोन्नति पाने वाले खिलाड़ियों में वेदांत मिश्रा, जाह्नवी पटेल, दिव्यांशु कन्नौजिया, अमृता मौर्या, अंशिका मद्धेशिया, श्रृष्टि गुप्ता, आरोही कन्नौजिया, रुकैया खातून, परी जायसवाल, अंकिता मौर्या, सोफी सिद्दीकी, दिव्या वर्मा और अनुष्का यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट में प्रोन्नति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अराध्या गौंड, दिव्या वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, जाह्नवी तिवारी, वंश यादव, अर्पिता गुप्ता और आराध्या जायसवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

ग्रीन बेल्ट से ग्रीन वन बेल्ट में प्रतीक्षा वर्मा और प्रीती गुप्ता ने प्रोन्नति हासिल की, जबकि ग्रीन वन बेल्ट से ब्लू बेल्ट में शिवांश और ब्लू बेल्ट से ब्लू वन बेल्ट में रुद्रांश प्रताप सिंह ने अपनी काबिलियत साबित की। इस दौरान प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, फराज अहमद, जुबेर, नागेश्वर और अरशद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed