{"_id":"69c590c7c8dcb6ab550bf60e","slug":"24-lakhs-cheated-in-the-name-of-providing-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174112-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 24 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 24 लाख ठगे
Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में 24 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नंदलाल निवासी पिपरदेउरा, गांधी नगर और वजीउल्लाह, निवासी नटवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी सहाबुद्दीन अली ने तहरीर में बताया की वर्ष 2021 में नंदलाल, निवासी पिपरदेउरा, गांधी नगर वार्ड नंबर-6, को मकान बनाने के लिए 18 डिसमिल जमीन के बदले प्रति डिसमिल दो लाख रुपये की दर से कुल 4,05,000 रुपये बयाना के रूप में दिए थे।
नंदलाल को समय-समय पर नकदी और चेक के माध्यम से कुल 36 लाख रुपये, 34 लाख चेक से और दो लाख नकद का भुगतान किया। कुछ समय बाद पता चला कि नंदलाल ने जमीन में से 12 डिसमिल जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब पूछताछ की तो नंदलाल ने अधिक पैसे मिलने के कारण बेचने की बात कबूल की। आराेप है कि नंदलाल ने मात्र छह डिसमिल जमीन 21 मार्च 2025 को बैनामा करा दी। शेष राशि की मांग करने पर नंदलाल ने जमीन बेचकर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद नहीं लौटाया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी नंदलाल निवासी पिपरदेउरा, गांधी नगर, वजीउल्लाह, निवासी नटवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।