{"_id":"666985fca65e11d9190808ff","slug":"24-bottles-loaded-on-tractor-trolley-recovered-two-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124487-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा 24 बोटा बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा 24 बोटा बरामद, दो गिरफ्तार
Wed, 12 Jun 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवान, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी शीशम की लकड़ी के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें वन विभाग को सौंप दिया।
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सूचना मिली कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव में अवैध तरीके से शीशम की लकड़ी का कटान हो रहा है। सूचना पर मौके पर टीम पहुंची तो वहां कुछ लोग शीशम की लकड़ी की कटान कर रहे थे। पेड़ और ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम मनोज निवासी महुअवा थाना सोनौली और दूसरे आरोपी ने सुनील कुमार गिरि निवासी रेहरा थाना परसामलिक बताया। 24 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद हुई। कार्रवाई के लिए उत्तरी चौक रेंज को सौंप दिया गया है। संवाद