फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   237 left geography practical exam

Maharajganj News: 237 परीक्षार्थियों ने छोड़ी प्रयोगात्मक परीक्षा

Sat, 04 Feb 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
237 left geography practical exam
जिले की सभी चारों तहसीलों के 31 विद्यालयों में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी चार तहसीलों के कुल 31 विद्यालयों में शुक्रवार को विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 6,913 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमेंं से 6,676 ने परीक्षा दी, जबकि 237 ने छोड़ दी।


जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि नौतनवां तहसील के सात केंद्रों पर हुई विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में कुल 2,031 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमेंं से 2,002 ने परीक्षा दी, जबकि 29 अनुपस्थित रहे। फरेंदा तहसील के छह केंद्रों पर हुई विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में 1,235 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 1,211 ने परीक्षा दी, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। निचलौल तहसील के 10 केंद्रों पर विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में कुल 1,291 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 1,222 ने परीक्षा दी, जबकि 69 अनुपस्थित रहे। सदर तहसील के आठ केंद्रों पर विभिन्न विषयों की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में पंजीकृत 2,356 परीक्षार्थियों में से 2,241 ने परीक्षा दी। वहीं, 115 अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed