{"_id":"6068b6bc8ebc3ec3982c9756","slug":"2350-asha-workers-get-96-lakhs-maharajganj-news-gkp390722976","type":"story","status":"publish","title_hn":"2350 आशा कार्यकर्ताओं को मिले 96 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2350 आशा कार्यकर्ताओं को मिले 96 लाख
विज्ञापन
2350 आशा कार्यकर्ताओं को मिले 96 लाख
महराजगंज। जिले में कार्य करने वाली 2530 आशा कार्यकर्ताओं और 96 आशा संगीनियों के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को इस वर्ष उनके कार्य के आधार पर 750 रुपये मिले हैं। आशा कार्यकर्ताओं के बैंक खाते में 96 लाख 78 हजार 525 रुपये भेजे गए हैं। पिछले वर्ष से ही राज्य सरकार की तरफ से आशा कार्यकर्ताओं को 750 रुपये कार्य आधारित भुगतान देने के लिए आदेश दिया गया था, लेकिन अब यह धनराशि मिली है। इससे आशा कार्यकर्ताओं में खुशी है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ता को 750 रुपये कार्य आधारित भुगतान देने का आदेश था। आशा कार्यकर्ता को प्रत्येक माह मानदेय के रूप में 2200 रुपये दिए जाते हैं। बाद में इन्हीं कार्यों का आधार बनाते हुए राज्य सरकार अलग से 750 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की थी। जिला कम्युनिटी प्रासेस मैनेजर संदीप पाठक ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को प्रत्येक माह गर्भवती का नया रजिस्ट्रेशन कराने पर 25, गर्भवती महिलाओं की होने वाले चार जरूरी जांच कराने पर 75 रुपये देने का प्राविधान किया है। प्रत्येक माह नए नसबंदी, कॉपर टी और अंतरा के लाभार्थी लाने पर 25 रुपये प्रति लाभार्थी तथा अधिकतम तीन लाभार्थी तक प्राविधान किया गया है। बच्चों के पूर्ण टीकाकरण पर प्रति लाभार्थी 75 रुपये अधिकतम तीन लाभार्थी एवं नवजात के गृह भ्रमण करने पर प्रति लाभार्थी 50 रुपये अधिकतम तीन लाभार्थी तक देने की व्यवस्था बनाई गई है। आशा कार्यकर्ता की ओर से उक्त कार्य करने पर उन्हें 750 रुपये मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शासन के निर्देश के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगीनी को कार्य के आधार पर धन भेजा गया है।
ब्लॉकवार भेजी गई रकम पर एक नजर
ब्लॉक आशा व आशा संगीनी भुगतान
सदर 189 652450
परतावल 255 971995
पनियरा 213 391220
घुघली 214 853480
सिसवा 220 1099575
निचलौल 259 1051755
मिठौरा 226 833675
धानी 171 531865
बृजमनगंज 227 885125
फरेंदा 196 667975
लक्ष्मीपुर 207 781685
रतनपुर 229 902450
शहरी आशा 20 55275
‘मानदेय भी बढ़ जाता तो अच्छा रहता’
महदेवा गांव की आशा कार्यकर्ता दीपा कहती हैं कि प्रोत्साहन राशि मिलने से खुशी हो रही है। सरकार मानदेय भी बढ़ा देती तो अच्छा रहता। गीता विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार ने वादे को पूरा किया है। मानदेय में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। करमहां गांव की आशा कार्यकर्ता रूपा देवी कहती हैं कि रकम खाते में आया गया है, लेकिन महंगाई भी बढ़ी है। सरकार को मानदेय भी बढ़ाना चाहिए।