फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22nd Battalion organized a voluntary blood donation camp.

Maharajganj News: 22वीं वाहिनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
22nd Battalion organized a voluntary blood donation camp.
महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने मंगलवार को वाहिनी चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शिविर में वाहिनी के एक अधिकारी सहित 13 जवान और कार्मिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 14 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. एएन त्रिपाठी सहित अन्य जवानों की भागीदारी रही। उप कमांडेंट (चिकित्सा) बी. विष्णु प्रियंका के साथ जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम भी मौजूद रही, जिसका नेतृत्व डॉ. उमेश कुमार मौर्य ने किया। चिकित्सकीय टीम ने रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को रक्तदान से जुड़ी आवश्यक सावधानियों, इसके स्वास्थ्य लाभों तथा जीवन रक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed