{"_id":"61d88d18bcb77750a47d94e5","slug":"22524-people-vaccinted-maharajganj-news-gkp422875720","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 22,514 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। शुक्रवार को 22514 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी सहित स्कूलों में कैंप लगाकर टीका लगाया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज फरेंदा खुर्द के 80 छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी की टीम ने टीकाकरण किया। जहां पर 15 से 18 वर्ष की छात्राओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह रहा। प्रबंधक विमल प्रकाश दुबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर टीका बेहद महत्वपूर्ण है।
गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा इंटर कॉलेज व एमके कन्या इंटर कॉलेज मंसूरगंज में टीका लगाया गया। एमके कन्या इंटर कॉलेज मंसूरगंज में 70 छात्र- छात्राओं को टीका लगा। पनियरा इंटर कॉलेज में 539 छात्र-छात्राओं को टीका लगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. सत्येन्द्र, धर्मेन्द्र, प्रियंका पाल, प्रियंका भारद्वाज आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवां इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 330 छात्र छत्राओं को टीका लगाया गया। टीम में एएनएम दुर्गावती यादव सीएचएम रुबिया, एएनएम किरन, आरती सिंह शामिल रही।
विज्ञापन
सिन्दुरियां एवं मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार बुधेंद्र जनता इंटर कालेज मिठौरा, विद्या कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया, दिग्विजयनाथ इंटर कालेज चौक बाजार और सीताराम इंटर कॉलेज सिंदुरिया में टीका लगा।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार डीएवी नारंग इण्टर कालेज में 250 छात्र छात्राओं को टीका लगाया गया। डॉ. वाई एन मधुकर, डॉ मनोज कुशवाहा, प्रधानाचार्य श्रीकिशुन सिंह मौजूद रहे।