फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22000 people again screening

बाइस हजार लोगों की दोबारा हुई स्क्रीनिंग

Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
22000 people again screening
बाइस हजार लोगों की दोबारा हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हॉटस्पॉट गांवों के पांच किमी परिधि के एक दर्जन गांवों/मजरों के बाइस हजार लोगों की दोबारा स्क्रीनिंग किया गया। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंस की हिदायत दी गई।

कोरोना के संक्रमण फैलने से रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट गांवों के साथ ही उसके पांच किमी की परिधि के एक दर्जन गांवों की दोबारा स्क्रीनिंग कराई गई। जिसमें लेखपाल, आशा, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारी के साथ तीन-तीन लोगों की 50 टीमें लगी रही। स्क्रीनिंग का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में लेखपाल, आशा, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारी को मिलाकर 50 टीमें बनाकर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की दोबारा स्क्रीनिंग कराई गई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन, मझौली, बटईडीहा, विशुनपुर कुर्थिया, विशुनपुर फुलवरिया, एकसड़वा, बड़हरा शिवनाथ, रुद्रपुर शिवनाथ, परसौनी व परमेशरापुर समेत दर्जन भर गांवों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने के साथ ही उन्हें सामाजिक दूरी की हिदायत दिया गया। जिसमें शुक्रवार को 9439 व शनिवार को 12455 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 21894 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। वहीं हॉटस्पॉट गांव विशनपुर कुर्थियां, विशुनपुर फुलवरिया बडहरा इंद्रदत्त, कम्हरिया खुर्द में शनिवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने क्वारंटीन लोगों की स्क्रीनिंग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed