फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21665 people Vaccinated

टीकाकरण----------

Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
21665 people Vaccinated
जिले में 21,665 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सोमवार को टीकाकरण महाअभियान के दौरान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। बारिश के मौसम के बीच सभी केंद्रों पर लोगों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह नजर आया। केंद्रों पर सुरक्षा में लगे कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। जिले में 21,665 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंचे। सोमवार को सुबह 7 बजे से ही यहां लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। बारिश के बीच जिस प्रकार से भीड़ लगी उसका अंदाजा किसी को नहीं था। लोगों ने बारी-बारी से पहुंचकर टीका लगवाने का कार्य किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकांश जगह पर लोगों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया, कुछ केंद्रों पर कम भीड़ दिखी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के बीच केंद्रों पर अधिक लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी हो रही है। सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 318 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक 12440 केस सामने आ चुके हैं जिसमें एक केस सक्रिय है। मरने वालों की संख्या 140 है। 12,298 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed