{"_id":"5c0034c8bdec22418454fb37","slug":"21543517384-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया धरना
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को 13 सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष श्रीनाथ धर दूबे ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। संगठन की ओर से जिला मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम बदलकर जिला सचिवालय करने की मांग की जा रही है। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नत किए जाने व लिपिक संवर्ग सेवा नियमावली के अनुसार कर्मचारियों को लाभ दिए जाने की मांग की। उन्होंने समान कार्य का समान वेतन के सिद्धांत पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय कर्मियों के बराबर वेतन व भत्ते अनुमन्य किए जाने, उपार्जित अवकाश 300 संचित होने की बाध्यता समाप्त करते हुए पूर्व की भांति पूर्ण अवशेष लेखा तैयार किए जाने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग भी की। इस मौके पर रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव, जगत प्रकाश त्रिपाठी, आनंद प्रकाश मणि, राजाराम यादव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजमन पांडेय, अनिल पटेल, सुनीता पटेल, अरुण कुमार मौर्य, नंदिता राय, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।