फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत पुत्र घायल

मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत पुत्र घायल

Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत पुत्र घायल
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीथान-दुर्गापुर मार्ग पर मंगलवार की रात कोटही माता स्थान के पास हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर के जोगिंदर पासवान (42) अपने बड़े बेटे गणेश पासवान (19) के साथ नौतनवां से बाजार करके साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में वह कोटही माता स्थान के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को घर ले आए। जहां जोगिंदर पासवान की मौत हो गई। घायल बेटा गणेश पासवान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इलाज चल रहा है। जोगिंदर की पत्नी बिंद्रावती व माता इमिरिती का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेंद्र के भाई राधेश्याम पासवान ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नौतनवां प्रहलाद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। चालक व वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed