फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ओवरलोड ट्रकों के विरोध में लोगों ने किया हंगामा

ओवरलोड ट्रकों के विरोध में लोगों ने किया हंगामा

Fri, 06 Oct 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
महराजगंज। नौतनवां के घंटाघर चौक पर शुक्रवार को दोपहर में रेलवे माल गोदाम से तेज गति से निकल रहे एक ओवर लोड ट्रक से टक्कर लग जाने के बाद भी बाइक सवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद चौक पर मौजूद दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने नाराज होकर माल गोदाम से आवागमन करने वाले मालवाहन ट्रकों को लगभग एक घंटे तक रोक कर हंगामा किया। पुलिस की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

जानकीनगर निवासी विकास गोयल अपनी बाइक से किसी काम से बैंक जा रहे थे। जैसे ही घंटाघर चौक पर पुलिस बूथ के पास वह पहुंचे, तभी माल गोदाम की तरफ से एक ओवर लोड ट्रक तेजी से बाजार की तरफ मुड़ गया। जिससे विकास की बाइक ट्रक के अगले पहिए से टकरा गयी और वह बाइक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना के बाद आसपास के दुकानदार एवं स्थानीय लोग मौके जुट गए और माल गोदाम से निकलने वाले ट्रकों का आवागमन रोक कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद अनिल जायसवाल, विकास गोयल, शाहिद, जितेंद्र जायसवाल, शाहिद का कहना था कि रेलवे माल गोदाम से तेज गति से ओवरलोड ट्रकें बीच बाजार से निकलती हैं। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे नौतनवां थाने के एसआई ऋतुराज यादव ने बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई करने एवं ओवरलोड ट्रकों का बाजार की तरफ से आवागमन बंद कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed