{"_id":"59d4c6f54f1c1b6f548b5aaa","slug":"21507116789-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव में तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनकटिया गांव में बीते सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक वर्ग के लोगों की तरफ से किए गए पथराव के मामले में बुधवार को श्यामदेउरवां पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए श्यामदेउरवा पुलिस दबिश डाल रही है। उधर, सोनकटिया गांव में बुधवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है।
बीते सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद पैदा होने पर एक वर्ग के लोगों की तरफ से पथराव कर दिया गया था। इसके चलते तनाव पैदा हो गया था। इस मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बीच बुधवार को पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों सद्दाम पुत्र अबुलैस, करीम पुत्र इस्तफाक और आफताब पुत्र मतिउल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में एसओ बृजमनगंज, एसओ घुघली सहित कई थाने की फोर्स और पीएसी के जवान तैनात हैं। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया की नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।