{"_id":"598766d54f1c1b2d708b4a20","slug":"21502045909-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालो को स्वच्छता के प्रति किए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालो को स्वच्छता के प्रति किए जागरूक
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मंडल ने गांव में सफाई अभियान चलाया तो पौधरोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने के लिए भी जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।
स्वयंसेवक नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवा मंडल के सदस्यों ने परतावल ब्लाक के बड़हरा बरईपार टोला बरौली, ऊंटीखास एवं परसौना में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। घरों के दरवाजे, नाली, सड़क को साफ किया व सफाई से होने वाले फायदे के बारे में बताया। ग्रामीणों को स्वच्छ रहने का पाठ पढ़ाया तो वही गांव वालों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई। इसके साथ पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान युवा मंडल के सदस्य अशोक गुप्ता, अभिमन्यु, कृष्णमुरारी, सतीश, रणवीर, ऋषिकेश, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।