{"_id":"609ab9c58ebc3e8dbb6599c1","slug":"211-people-corona-positive-128-healthy-maharajganj-news-gkp3942989111","type":"story","status":"publish","title_hn":"211 लोग कोरोना पॉजिटिव, 128 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
211 लोग कोरोना पॉजिटिव, 128 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
211 लोग कोरोना पॉजिटिव, 128 हुए स्वस्थ
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को 2077 सैंपल की जांच में 211 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 128 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के 10119 केस मिल चुके हैं। 1305 सक्रिय केस हैं। अब तक 107 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 8710 हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 1104 संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की समय-समय पर निगरानी की जा रही है।
उधर, कोरोनारोधी टीका लगाने के व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में है। मंगलवार को 2500 लक्ष्य के सपेक्ष 1308 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला अस्पताल में दिनेश, राकेश आदि ने टीका लगवाया। इसके अलावा अन्य सीएचसी पर टीका लगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया गया। संवाद