फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2100 houses in the town will soon get pure water

Maharajganj News: कस्बे के 2100 घरों को जल्द मिलेगा शुद्ध पानी

Thu, 28 Mar 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
2100 houses in the town will soon get pure water
-सर्वे पूरा, जल्द शासन को रिपोर्ट देंगे अवर अभियंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। कस्बे के 2100 घरों को जल्द शुद्ध पानी मिलेगा। पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अवर अभियंता जल्द शासन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।

नगर पंचायत के कारोबारी गणेश अग्रवाल, अनिल जयसवाल, सुरेश रुंगटा, डॉ. पवन कुमार रुंगटा ने कहा कि जल निगम ने 22 साल पहले ट्यूबवेल व टंकी स्थापित कर नगर पंचायत प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया था, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो सका। पूर्व सभासद राधेश्याम गुप्त, राकेश जायसवाल, अनिल त्रिपाठी, मन्नू रावत, लाल बाबू रौनियार ने कहा कि एक बार नगर पंचायत में टेंडर के माध्यम से पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जल निगम के अवर अभियंता एसडी कनौजिया ने बताया कि नगर पंचायत में जल आपूर्ति के लिए 11 वार्ड का सर्वे कर लिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि पानी की टंकी के संबंध में जल निगम को पत्र भेजा गया था जिसके तहत अवर अभियंता सर्वे भी कर चुके हैं। इसमें कितना खर्च होगा अब शासन से रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed