फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2070 polling booths in the district

जिले में बनेंगे 2070 मतदान बूथ

Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
2070 polling booths in the district
जिले में बनेंगे 2070 मतदान बूथ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक कर मतदेय स्थलों का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावों व आपत्तियों के निस्तारण के बाद लोकसभा चुनाव के लिए जिले भर में कुल 2070 बूथ तथा 1139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के लोग भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतिभान वर्मा ने बताया कि बीते 18 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं। दावे व आपत्तियों के लिए अंतिम तिथि 23 जून निर्धारित की गई थी। मगर इस बीच किसी भी राजनीतिक दल ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई। बुधवार को मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशित किया गया। इसके तहत पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1139 मतदान केंद्र तथा 2070 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एडीएम न्यायिक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन पहली सितंबर 2018 को किया जाएगा। इसके लिए एक से 30 सितंबर तक दावे व आपत्तियां लिए जाएंगे।अधिकारियों के मुताबिक फरेंदा विधानसभा में 196 मतदान केंद्रों में 372 बूथ, नौतनवां में 231 मतदान केंद्रों में 394 बूथ, सिसवां के 249 मतदान केंद्रों पर 435 बूथ, महराजगंज के 233 मतदान केंद्रों पर 432 और पनियरा विधानसभा में 230 मतदान केंद्रों पर 437 बूथ बनाए गए हैं। बैठक में एसडीएम सदर मदन कुमार सहित सभी एसडीएम, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, निचलौल तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल, सदर तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा, राजनीतिक दलों में कांग्रेस के गोपाल शाही, सपा के जगदंबा गुप्ता, रामप्रसाद, बसपा के तबारक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed