फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   206 sacks of wheat kept for smuggling recovered

Maharajganj News: तस्करी के लिए रखा 206 बोरी गेहूं बरामद

Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
206 sacks of wheat kept for smuggling recovered
सेवतरी में छापेमारी कर 206 बोरी गेहूं बरामद कर मंडी समिति को सौंपा गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परसामलिक। सीमावर्ती गांव सेवतरी में सोमवार देर शाम गेहूं तस्करी की सूचना पर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 206 बोरी गेहूं बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए नवीन मंडी समिति को सौंपा गया। छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, एसएसबी, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सेवतरी गांव में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि गांव में विभिन्न स्थानों पर तस्करी के लिए गेहूं छिपाया गया है। टीम ने अलग-अलग ठिकानों से 206 बोरी गेहूं बरामद किया। तस्कर मौके से फरार हो गए। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि 206 बोरी गेहूं बरामद कर नवीन मंडी समिति को सौंपा गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed