फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बुद्ध परिपथ के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार

बुद्ध परिपथ के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार

Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध परिपथ  के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार
बुद्ध परिपथ के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच बढे़गा पर्यटन विकास
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी। नेपाल व भारत ने संयुक्त रूप से रामायण तथा बुद्ध परिपथ के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। भारत 15 धार्मिक स्थल को रामायण परिपथ में जोड़ते हुए नेपाल के जनकपुर को भी जोड़ेगी। वहीं बुद्ध परिपथ के लिए नेपाल के लुंबनी व भारत के बोध गया को केंद्र बिंदु मान विकास कराएगा। इस बात की जानकारी संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय नेपाल के सहसचिव घनश्याम उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि नेपाल-भारत के बीच हुए समझौते के अनुसार बुद्घ परिपथ के काम को आगे बढ़ाने की तैयारी दोनों देशों में शुरू कर दी गई है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन व विकास को दृष्टिगत रखते हुए रामायण व बुद्ध परिपथ का खाका तैयार कर लिया गया है। रामायण परिपथ में भारत के 15 धर्मस्थलों जिसमें अयोध्या, शृंगवेरपुर, चित्रकूट, बिहार के सीतामढ़ी, बक्सर व दरभंगा, मध्यप्रदेश के चित्रकूट, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम, ओडिशा के महेंद्रगिरि, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, तेलंगना के भद्रांचलम, तमिलनाडु के रामेश्वरम, कर्नाटक के हंपी व महाराष्ट्र के नासिक व नागपुर को जोड़ते हुए नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ा जाएगा। वहीं बुद्ध परिपथ के लिए नेपाल रुपनदेही के लुंबनी को केंद्र बिंदु मान तिलौराकोट, रामग्राम, गोटीहवा, निग्लीहवा, नमोबुद्ध, हलेसी, बौद्धनाथ, स्वयंभू आदि क्षेत्र को समावेशित करते हुए भारत के बोध गया को केंद्र में रख सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती सहित करीब 700 किलोमीटर क्षेत्र बुद्ध परिपथ संचालन होगा।
विज्ञापन

------------------
बाढ़ व्यवस्थापन टीम ने किया क्षेत्र भ्रमण
नवलपरासी। नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ को लेकर भारत-नेपाल की संयुक्त बाढ़ व्यवस्थापन टीम ने नेपाल के प्रभावित सात स्थलों का जायजा लिया। बाढ़ का कारण भारत द्वारा अपने क्षेत्रों में बनाए गए ऊंचे बांध सहित विभाग की लापरवाही का होना बताया गया। इस बात की जानकारी जल उत्पन्न प्रकोप व्यवस्थापन विभाग के उप महानिदेशक प्रदीप थापा ने दी। उन्होंने बताया कि सीजन के पहली बरसात में ही नेपाल के तराई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। भारत-नेपाल की संयुक्त टीम ने बाढ़ प्रभावित सप्तरी, सिहारा, कमला बैरेज, महोत्तरी, रोहतक, बागमती सहित सर्लाही क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed