{"_id":"5b312d454f1c1b5d748b6cc4","slug":"201529949509-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल की समस्या
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खराब हैंडपंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। गांवों और कस्बों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात की जाती है लेकिन नौतनवां तहसील परिसर में ही यह व्यवस्था बदहाल है। तहसील परिसर 4 हजार लीट़र क्षमता का ओवरहेड पानी का टैंक कई वर्ष से सूखा पड़ा है। परिसर में कुल 8 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। जिसमें से 5 खराब है और 3 दूषित जल दे रहा है। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत 38 राजस्वकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1995 में जल निगम ने ओवर हेड टैंक की वाटर सप्लाई तथा इंडिया मार्का हैंड़पंप को शुरु कर राजस्व विभाग के सुपुर्द कर दिया था। मगर कुछ माह बाद वाटर सप्लाई की पाइप लाइने खराब हो गई। मोटर भी खराब हो गया जिससे पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। स्थिति यह है कि तहसील परिसर में रह रहे राजस्वकर्मी व अधिकारी बाहर से पानी व्यवस्था करते हैं। कुछ़ राजस्व कर्मी निजी हैंडपंप लगाकर जरूरत पूरी करते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश अंजोर का कहना है कि तहसील परिसर में जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन