{"_id":"5b05ac014f1c1bdc408b7347","slug":"201527098369-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे की नजर में सोनौली सरहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे की नजर में सोनौली सरहद
Updated Wed, 23 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
dron
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा अब एसएसबी के ड्रोन कैमरे की नजर में रहेगी जिसके लिए बुधवार को एसएसबी जवानों ने पूरे सोनौली सरहद के चारों तरफ कैमरे ले जाकर सर्वे किया। बुधवार की दोपहर सोनौली कस्बे में एक ड्रोन कैमरा आकाश में उड़ रहा था जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में तरह तरह की जिज्ञासा थी और देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। लेकिन बाद में पता चला कि यह कैमरा एसएसबी का है, जो सरहद की निगहबानी के लिए आया है। जिससे रात में भी पगडंडी मार्गों पर एसएसबी की कड़ी नजर रहेगी। एसएसबी सहायक सेनानायक अनुलेश कुमार ने बताया कि सरहद की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। रात में पगडंडी मार्गों से घुसपैठ और तस्करी रोकने में ड्रोन कैमरा सहायक साबित होगा।