{"_id":"599dc1324f1c1b485b8b45b2","slug":"201503510834-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ बचाव राहत कार्य में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई:रमापति शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ बचाव राहत कार्य में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई:रमापति शास्त्री
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग मंत्री रमापति शास्त्री ने जिले के अधिकारियों के साथ डाक बगले में बैठक कर बाढ़ बचाव राहत कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर बचाव और राहत कार्य में कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। बिजली, सड़क, पानी, कर्जमाफी, स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी जरूरतों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं फरेंदा रोड पर शीघ्र आवागमन शुरू कराने का निर्देश दिया।
जिले के प्रभारी मंत्री रामपति शास्त्री ने कहा कि जिले की जो भी सड़कें टूट गई हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करें, जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी न हो। मंत्री ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य कैंप के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुविधा दी जा रही है। फसल क्षति की रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया। आईटीएम के पास कटे फरेंदा रोड को को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री वितरण सहित बाढ़ के हालात की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बचाव राहत कार्य समेत सभी तैयारियों के बारे में बताया। डीएम वीके सिंह ने बताया कि बाढ़ से 262 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान में जलमग्न गांव 47, बाढ़ से प्रभावित मवेशी करीब 5000, क्षतिग्रस्त कच्चे मकान 199, क्षतिग्रस्त पक्के मकान 410, आंशिक क्षतिग्रस्त कच्चे मकान 3251 हैं।
इस दौरान एडीएम आरपी कश्यप, एसपी आरपी सिंह, सीएमओ डा. क्षमा पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी अजित कुमार त्रिपाठी, एसडीएम सदर देवेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेशचंद्र, एडीआईओ सैयद नजमूल हसन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, सिचाई, नलकूप के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन
महराजगंज। बुधवार को डाक बंगले में भाजपा के पदाधिकारियों ने बातचीत के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री से नगर में जल जमाव की बात रखी गई। बांधों के रख-रखाव में लापरवाही बरतने का आरोपी सिंचाई विभाग पर लगाया। जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय ने समाजकल्याण अधिकारी पर कार्यों के प्रति लापरवाही तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। किसानों की कर्ज माफी में आ रही दिक्कतों की भी शिकायत की गई। किसानों को फसल का मुआवजा देने की मांग रखी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, संजीव शुक्ला के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां बैठक के दौरान बिजली कट गई तो अधिकारी परेशान हो गए। आनन फानन जनरेटर से सप्लाई बहाल हुई।