फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सोनेलाल के अधूरे सपने को पूरा करेंगे कार्यकर्ता:कौशल

सोनेलाल के अधूरे सपने को पूरा करेंगे कार्यकर्ता:कौशल

Wed, 23 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सोनेलाल के अधूरे सपने को पूरा करेंगे कार्यकर्ता:कौशल
कोठीभार। सिसवा कस्बे के अशर्फी अतिथि भवन में आयोजित अपना दल(एस)के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव कौशल सिंह ने कहा कि शोषित समाज के उत्थान के लिये संघर्षरत रहने वाले सोनेलाल पटेल के सपने को अपना दल के कार्यकर्ता साकार करेंगे। डॉ. सोनेलाल गरीबों, मजलुमों, पिछड़ों, सवर्ण गरीबों, किसानों, मुसलमानों के अधिकार तथा संविधान में चल रहे दोहरी नीति व व्यवस्था परिवर्तन को लेकर आंदोलन चला रहे थे। इससे तत्कालीन सरकार घबरा गई थी। 23 अगस्त 1999 को इलाहाबाद के टंडन पार्क में आयोजित रैली में डॉ सोनेलाल पटेल और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। उसे हम दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति की 19वी वर्षगांठ के रूप में मना रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉक्टर सोनेलाल पटेल के अधूरे मिशन को पूरा करने व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में राजू मद्धेशिया, मोहन चौबे, बांके चौहान, रूदल प्रसाद, जहरुदीन अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ली। युवामंच जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, जिला महासचिव रोशन मद्धेशिया, अमरेंद्र कुमार मल्ल, बेचू भाई पटेल, प्रेमचंद प्रजापति, बांके चौहान, मोहन चौबे, सन्नी द्विवेदी, राजेंद्र कसेरा, राकेश सिंह रिंकू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, जहरुद्दीन, तेज प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल, रियाज अहमद, परवेज अंसारी, महेंद्र यादव, अतुल गोंड़, राजू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed