फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उत्पीडन के खिलाफ मुखर रसोईयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्पीडन के खिलाफ मुखर रसोईयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
उत्पीडन के खिलाफ मुखर रसोईयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने रसोइया महासंघ की ओर से धरना देकर रोष प्रकट किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अकारण स्कूल से निकाले गए रसोईयों को वापस लिए लाए। धरना देने के बाद संगठन की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि रसोइयों को बेवजह निकाल दिया गया है। यह उचित नहीं है। रसोइयों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मानदेय को सीधे खाते में भेजने की मांग की। कहा कि ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक बार-बार स्कूल से निकलने की धमकी देते रहते हैं। निष्ठा के साथ कार्य करने के बावजूद उत्पीड़न किया जाता है। रसोइयों की समस्याओं को लेकर विभाग भी गंभीर नहीं है, जिससे परेशानी हो रही है। मानदेय को लेकर भी रसोइयों को परेशान किया जाता है। उन्होंने सभी रसोइयों से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, पूनम देवी, गायत्री देवी, अम्बिका यादव, मंजू देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, रीता देवी, शिला देवी, सुग्रीव, विनोद, दिनेश, राम सेवक, सीता राम, महेश, उमेश समेत तमाम रसोइयां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed