फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गोरखपुर-नौतनवां रूट की ट्रेनें लेट, हलकान रहे यात्री

गोरखपुर-नौतनवां रूट की ट्रेनें लेट, हलकान रहे यात्री

Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर-नौतनवां रूट की ट्रेनें लेट, हलकान रहे यात्री
फरेंदा। रक्षा बंधन के त्योहार के बाद यात्रियों की भीड़ को मंगलवार को जूझना पड़ गया। जब ट्रेन चार घंटा से ज्यादा देरी होने के कारण यात्रियों को निराश होकर स्टेशन से वापस लौट कर बस का सहारा लेना पड़ा। गोरखपुर-नौतनवां रूट की सभी ट्रेनें लेट रहीं, जिससे आनंदनगर, लोक विद्या पीठ नगर, झामट, पुरंदरपुर, लक्ष्मीपुर, बरवाकला, नईकोट व नौतनवां जाने वाले यात्री सुबह सात बजे स्टेशन पर आ गये। करीब चार घंटे देर से 75013 नं की गाड़ी बारह बजे के करीब आनंदनगर पहुंची। तब तक अधिकतम यात्री ट्रेन की उम्मीद छोड़कर बस या किसी अन्य प्राइवेट गाड़ी का सहारा लेकर अपने गंतव्य को पहुंच गये। स्टेशन पर खड़ी यात्री सुमन, कलावती, विमला देेवी, सुशीला, प्रियंका, रमावती व झिनकी देवी ने बताया कि ट्रेन का कोई निश्चित समय नहीं रह गया। ट्रेन का संचालन चार घंटे देरी के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ा। टिकट पहले ले लेने के कारण वापस भी किया जाय तो नुकसान होगा। इस सबंध में स्टेशन अधीक्षक गुफरान ने बताया कि गोरखपुर से ट्रेन लेट आने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा है। गोरखपुर जाने वाली ट्रेने समय से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed