फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सीसीटीबी कैमरे की निगहबानी में शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

सीसीटीबी कैमरे की निगहबानी में शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीबी कैमरे की निगहबानी में शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक
महराजगंज। सोमवार से शुरू हो रहे सावन के मद्देनजर जिले में विभिन्न शिवमंदिरों पर विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर की साफ सफाई समेत सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर समितियों से जुडे़ लोग व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगे हैं वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर में सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर पर नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा समेत पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध ईटहियां में एक माह तक लगने वाला श्रावणी मेला सोमवार से शुरू हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शिवभक्त सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। ईटहियां मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला व शौचालयों की साफ सफाई करा दी गई है। निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराया जा रहा है। मंदिर से तीन किलोमीटर पहले ही मटरा और धमउर में दो बैरियर लगाए गए हैं। तहसीलदार निचलौल नरेशचंद ने बताया कि चारों थाने के थाना प्रभारी, 20 एस आई, 115 कांस्टेबल, 15 महिला पुलिस, 15 हेड कांस्टेबल, एक महिला थाना प्रभारी, एक प्लाटून पीएसी दो ट्रैफिक पुलिस, एक टीयर गैस, फायर ब्रिगेड और चार एलआईयू के जवान और चार सीसीटी कैमरों से मंदिर परिसर को लैस किया गया है। साफ सफाई व्यवस्था के लिए ब्लॉक से 10 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल पुलिस अधिकारी के रुप में एएसपी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सावन के तीन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे
महराजगंज। पंडित राकेश पांडेय के अनुसार, सावन के तीन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सावन ही सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू होगा। सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में ही समाप्त होगा। इन योगों में शिव की भक्ति विशेष आशीर्वाद दिलाने वाली होगी। श्रावण बदी सप्तमी यानि 16 जुलाई रविवार को कर्क संक्रांति आ रही है जो पूरे 30 मुहूर्त की रहेगी। पूरे 30 दिन की संक्रांति का होना शुभता का प्रतीक है। संक्रांति का वार नाम घोड़ा है, जो सुख-समृद्धि दायक रहेगा। संक्रांति का वाहन बाघ व उपवाहन घोड़ा है जो सुख-शांति का द्योतक है, लेकिन मंदी का दौर रहेगा व महंगाई नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ेंगे
पं. नवल किशोर मिश्र ने बताया कि पांचों सोमवार को व्रत और पूजा करने से भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। यह पवित्र माह सोमवार से ही शुरू होगा और सोमवार को ही समापन (सात अगस्त) भी होगा। खास योग कई वर्षों के बाद ही बनता है। शुभ नक्षत्र और संयोग से सजा यह सावन 10 जुलाई सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र से शुरू होकर सात अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगा। दूसरा सोमवार 17 जुलाई को, तीसरा सोमवार 24 जुलाई को पड़ेगा. वहीं चौथा सोमवार 31 जुलाई व पांचवां सात अगस्त को रहेगा। इसमें तीसरे सोमवार 24 जुलाई को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

शिवभक्तो से बात चीत:-
मिठौरा बाजार की रहने वाली विजय लक्ष्मी 7 साल से बाबा धाम जाती है। मन को शांति मिलती है। विधिविधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करती हैं। श्रावण मास में व्रत रहने साथ गरीबों की मदद करती हैं।
लोहिया नगर मुहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी कहती है कि सच्चे मन से मांग गई मुराद भगवान शिव जरूर पूरा करते हैं। सावन में भक्तों पर शिव की विशेष कृपा होती है। भोलेनाथ की कृपा है कि पूरा परिवार सुखी है।
लोहिया नगर के लालबाबू कहते हैं कि दोस्तों के साथ समूह में हर साल बाबा धाम जाते हैं। 15 साल से लगातार सावन में भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं। इनका मानना है कि भगवान शिव की कृपा से ही व्यापार तरक्की की ओर है।

शास्त्री नगर के रहने वाले विपिन पांडेय कहते हैं कि सावन माह में हर रोज शिवालय जाकर विधिविधान से पूजा अर्चना करता हूं। चार साल हो चुके है, रह साल बाबा धाम जाता हूं। इससे न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि पुण्य भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed