{"_id":"628a88f776c3725c1602da30","slug":"200-youth-will-take-trainig-to-jion-the-self-imployment-maharajganj-news-gkp437794113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित होंगे 00 बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित होंगे 00 बेरोजगार
विज्ञापन
स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित होंगे 200 बेरोजगार
महराजगंज। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत चयनित 200 बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन्हें टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं को फर्नीचर उद्योग से जोड़ने का प्रयास जारी है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने की तैयारी है। केंद्र की ओर से प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगा गया था। जानकारी के मुताबिक करीब 300 बेरोजगारों ने आवेदन के बाद साक्षात्कार दिया था। इनमें से 200 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें टूल किट मुहैया कराई जाएगी, जिससे कि वे अपनी आय बढ़ा सकें।
25-25 के बैच में आज से दिया जाएगा प्रशिक्षण
-बेरोजगारों को रोजगारपरक बनाने के लिए सिंदूरिया स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में 25-25 के आठ बैच में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त करेंगे। हर बैच को 10-10 दिन तक प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी लखनऊ की एक औद्योगिक संस्थान को दी गई है।
विज्ञापन
-
कोट-
- एक जनपद-एक उत्पाद के तहत जिले से फर्नीचर उद्योग का चयन हुआ है। इस उद्योग में रोजगार की संभावना को देखते हुए बेरोजगारों को प्रशिक्षित करने की तैयारी है। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें टूल किट भी मुहैया कराई जाएगी, जिससे कि वे अपनी आय बढ़ा सकें।
- अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त, उद्यम प्रोत्साहन केंद्र