फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 thousand Indian and Nepalese passengers took advantage of free bus service

महराजगंज: मुफ्त बस सेवा का 20 हजार भारतीय एवं नेपाली यात्रियों ने उठाया लाभ

Thu, 03 Nov 2022 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
20 thousand Indian and Nepalese passengers took advantage of free bus service
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
दशहरा के अवसर पर नेपाल के बेलहिया सीमा से लुंबिनी विकास कोष द्वारा चलाई जा रही 'धम्म यात्रा' इलेक्ट्रिक बस का आधिकारिक यांत्रिक परीक्षण सफल रहा है। इस दौरान सीमा से 20 हजार भारतीय पर्यटक एवं नेपाली यात्रियों ने निशुल्क लुम्बिनी मंदिर तक यात्रा की।
विज्ञापन


लुंबिनी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक ने फंड में पांच बसें और 14 वैन उपलब्ध कराई थीं। बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर लुंबिनी विकास कोष के बोर्ड सदस्य और टेस्ट यूनिट कमेटी के समन्वयक बिश्व पौडेल ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ पर्व उत्सव तक आयोजित यांत्रिक परीक्षण सफल रहा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से 30 अक्तूबर तक 20,236 यात्रियों ने इलेक्ट्रिक बस निशुल्क धम्म यात्रा की है।
विज्ञापन


इन यात्रियों में भारतीय एवं नेपाली नागरिक हैं। कोष के कोषाध्यक्ष सिद्धिचरण भट्टराई ने कहा कि बस की यांत्रिक स्थिति और चार्जिंग जैसे तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कोष वाणिज्यिक संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बस को परिचालन में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के यांत्रिक परीक्षण से यह निष्कर्ष निकला कि बस तकनीकी रूप से तैयार है, लेकिन संचालन के लिए आवश्यक तरीके और बस को हरे रंग की नंबर प्लेट पर लाने का काम प्रक्रिया में है, इसलिए इसे जल्द ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed