{"_id":"6431bfbda2dca06d49063084","slug":"2-corona-positive-found-maharajganj-news-c-7-1-117458-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो महिलाएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव, बचाव के प्रति सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो महिलाएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव, बचाव के प्रति सतर्कता जरूरी
Sun, 09 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को 154 सैंपल की जांच में 152 निगेटिव, संक्रमित होमआइशोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। बीते करीब चार माह से कोई केस नहीं मिल रहा था। अप्रैल में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए। करीब एक सप्ताह पहले तीन संक्रमित सक्रिय रहे, अब इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को कोरोना के दो केस मिलने के बावजूद लोगों में अभी बचाव के प्रति सतर्कता नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी, पीएचसी को सतर्क कर दिया गया है।
शनिवार को 154 सैंपल की जांच हुई तो दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिल गईं। 152 सैंपल निगेटिव रहे। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की गई है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब भी लोग मास्क का प्रयोग करना तो दूर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय कर दिया है। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीडितों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
अस्पताल में मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है, लेकिन कोरोना से बचाव का पालन ही नहीं किया जा रहा है। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग भीड़ के बीच इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों को त्वरित इलाज देने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसके लिए जिला महिला कोविड एल-टू हाॅस्पिटल, कोविड हाॅस्पिटल सीएचसी घुघली और गोपाला को अपडेट किया है। इन कोविड अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट को हर रोज दो घंटे चलाकर ऑक्सीजन प्रेशर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोरोना मरीज के खांसने से या छींकने से आती बूंदों के गिरने के स्थान या वस्तु के साथ संपर्क करके आंखों को या नाक को या मुंह को छूने से यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है। इस बीमारी से प्रभावित लोगों से एक मीटर दूरी रखनी चाहिए। इम्युनिटी कम होने वाले लोगों पर इस वायरस का ज्यादा आसानी से प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।