फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग

आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग
आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिला इकाई की कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय दिलाने की मांग की गई। साथ ही अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि भाजपा सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को बहुत उम्मीद है। विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। आशा कार्यकर्ताओं को जो बाउचर दिया जाता है, उसमें भी विभाग की ओर से कटौती की जाती है। पूरी रकम कभी नहीं दी जाती है। उन्होंने सरकार से प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय दिलाने के लिए संगठन की तरफ से जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक जयराम भारती ने चेतावनी दी कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का अविलंब समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामसवारे, राजू चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, हिना पासवान, ज्ञानती देवी, रीता तिवारी, सुनीता गुप्ता, विमला देवी, सरस्वती, कालिंदी, साधना, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed