{"_id":"5b7c603042c79246494d2fe1","slug":"191534877744-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे केंद्रीय टीम
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र्रीय स्वच्छता टीम ने सफाई व्यवस्था की जानी हकीकत
फोटो
फरेंदा बुजुर्ग, मुजहना, पिपराखल्ली व लेजार महदेवा गांव में सर्वे किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से गठित टीम के सदस्यों ने मंगलवार को फरेंदा विकास खंड के चार गांवों का सर्वे किया। गांव के सार्वजनिक स्थल, पंचायत भवन, नाली, स्वच्छता व विकास कार्यों की जानकारी ली।
टीम ने गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, हाट बाजार, मंदिर, मस्जिद व अन्य जानकारी ग्राम प्रधान सीताराम यादव व सचिव अखिलेश दिवेदी से लीा। बाद में टीम ने महुंअवा के आंगनबाड़ी केंद्र व एएनएम सेंटर पर साफ-सफाई के साथ शौचालय का जायजा लिया। सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र सरकार की मंशा है कि दो अक्टूबर के पहले गांव खुले में शौच मुक्त हो जाए। लोग सफाई के प्रति जागरूक रहें। टीम के सदस्य मुजहना के पंडितपुर, पिपराखल्ली व लेजार महदेवा गांव में सफाई व्यवस्था का सर्वे किया। इस दौरान पप्पू चौधरी, विनोद चौधरी, अमरजीत यादव, प्रमोद जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, रामदवन, प्रदीप दूबे, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।