{"_id":"5b6c8e784f1c1be2588b5ec7","slug":"191533841016-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ से स्पष्टीकरण, दो नोडल अधिकारियों को आरोप पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ से स्पष्टीकरण, दो नोडल अधिकारियों को आरोप पत्र जारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ से स्पष्टीकरण, दो नोडल अधिकारियों को आरोप पत्र जारी
डीएम ने सभी बीडीओ व नोडल अधिकारियों को दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वच्छता व साफ-सफाई के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने जब नोडल व खंड विकास अधिकारियों से गांव में साफ-सफाई के बारे में जानकारी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने सभी बीडीओ व नोडल अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी।
बैठक में गैरहाजिर निचलौल के बीडीओ दुर्योधन से स्पष्टीकरण तलब किया है। नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पुरैनिया के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा महदेइया के नोडल अधिकारी इंडो-नेपाल बार्ड निर्माण खंड के अवर अभियंता आरपी पाल को आरोप पत्र जारी करने के लिए डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल को निर्देश दिया। डीएम ने बैठक में बीडीओ व नोडल अधिकारियों से कहा कि सभी लोग सचेत रहें, अब गांवों का निरीक्षण टीम करेगी। जांच रिपोर्ट भी प्रेषित करेगी। कमी मिली तो बच नहीं सकते। बैठक में एडीएम न्यायिक रतिभान वर्मा, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।