फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पॉलिथीन पर पावंदी का दिखा असर झोला लेकर बाजार निकले लोग

पॉलिथीन पर पावंदी का दिखा असर झोला लेकर बाजार निकले लोग

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर पावंदी का दिखा असर झोला लेकर बाजार निकले लोग
फोटो:-
विज्ञापन

झोला लेकर बाजार निकले लोग
दुकानदार भी ग्राहकों को झोला लाने के लिए कर रहे जागरूक
पॉलिथीन पर प्रतिबंध पर दिखा असर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर दिखने लगा है। लोग भी बाजार से सामान खरीदने के लिए अब घरों से झोला लेकर निकलने लगे हैं। कुछ लोग पॉलिथीन में सामान लेकर जाते दिखे। सोमवार को नगर में तमाम दुकानों व ठेले पर सामान बिक्री करने वाले दुकानदार भी पतले कपडे़ के झोले में सामान देते हुए दिखे। प्रशासन भी इस मसले पर सख्त हुआ है। व्यापारी भी पॉलिथीन पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं।
शहर के व्यवसायी सुमित गोयल कहते हैं कि दुकान पर ग्राहकों को झोले में सामान दिया जा रहा है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध होने से करीब 14 हजार का पॉलिथीन बर्बाद हो गया। ग्राहकों को भी सहयोग करना होगा। झोला घर से लेकर दुकान पर आने की आदत डालनी होगी। थोक किराना व्यापारी गोपी अग्रवाल कहते हैं कि अगर कोई ग्राहक झोला खरीदकर सामान ले जाएगा और बाद में झोले को वापस करेगा तो उसे झोले की रकम वापस कर दी जाएगी। शहर के नागरिक आशीष जायसवाल कहते हैं कि प्रबंध लगाना ठीक है। लेकिन यह प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो बेहतर होगा। अभिषेक राय ने बताया कि सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। अब तो झोला लेकर बाजार जाने की आदत बनानी होगी। पॉलिथीन के प्रयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

डीएम अमरनाथ उपाध्याय का कहना है कि सभी लोग अब बाजार झोला लेकर जाएं। पॉलिथीन कर प्रयोग प्रतिबंधित हो गया है। दुकानों में जांच में पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कपडे़ का झोला बनाने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई जा रही है। जल्दी ही कपडे़ का झोला बनाने वाले दर्जी चिह्नित किए जाएंगे। जांच अभियान के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed