फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72 ग्राम पंचायतों में रिबोर योग्य मिले 228 हैंडपंप तो 150 खराब

72 ग्राम पंचायतों में रिबोर योग्य मिले 228 हैंडपंप तो 150 खराब

Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
72 ग्राम पंचायतों में रिबोर योग्य मिले 228 हैंडपंप तो 150 खराब
खराब हैंडपंप

विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बीते 19 मई को 72 ग्राम पंचायतों में पेयजल की असलियत जानने को स्थलीय सत्यापन कराया तो सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था की पोल खुल गई। निरीक्षण के समय इन सभी गांवों में 228 इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर योग्य बताए गए तो करीब डेढ़ सौ हैंडपंप खराब बताए गए।
सत्यापन आख्या पर गौर करें तो ग्राम पंचायत खेसरारी, सेमरी, बेलटिकरा, नौसागर, नैनसर, मोहनापुर, रामनगर, डंडवार में पेयजल व्यवस्था बदतर देखने को मिली। ग्राम सोनवल में 4, पकड़ी दीक्षित व पिपरा खादर में 7-7, खेसरारी में 10, कोहड़वल में 6, सेमरी में 7, करौता व बेलटिकरा में 8-8, पिपरा खुर्द में 4, रामनगर में 7, उस्का व बेनीगंज में 5-5, डंडवार बुजर्ग में 15, नौसागर में 12, मिश्रौलिया में 8, मदरहा ककटही में 6, मुडली में 5,,खालिकगढ़ में 10 तथा सेमरहना में सर्वाधिक 35 हैंडपंप रिबोर योग्य बताए गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार चैनपुर व करमहा में 5-5, बेलसड़ में 6, नौसागर में 15, पिपरामौनी में 6, हरपुर महंथ में 6, बैरिया में 4, बेलटिकरा में 15, सेमरी में 1 4 हैंडपंप खराब मिले। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतों में कहीं एक तो कहीं दो हैंडंपप रिपेयर योग्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह 31 मई तक खराब हैंडपंपों के मरम्मत की व्यवस्था करें जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed