{"_id":"5ac11fc74f1c1bd1618b4f03","slug":"191522606023-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम से खाली शहर के एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम से खाली शहर के एटीएम
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैंको के एटीएम में पसरा सन्नाटा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। एटीएम में रकम नहीं होने से बैंकों ने उनके शटर गिरा दिए हैं। लिहाजा हजार-500 रुपये के लिए लोग एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं। शहर के किसी एटीएम में अगर रकम है भी, तो वहां पर इतनी लंबी कतार है, कि बड़े-बुजुर्ग इस तपती धूप में कतार में लगाने की हिम्मत जुटा नहीं पा रहे हैं।
रविवार को कार्ड लेकर तमाम लोग इधर उधर भटकते दिखे। बाद मे मायूस होकर घर लौट गए। नगर में फरेंदा रोड, कालेज रोड, गोरखपुर रोड पर दजर्न भर से अधिक एटीएम है। मगर किसी एटीएम में रुपये नहीं मिले। एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से भी लोगों को मायूसी हाथ लगी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक समेत अन्य बैकों के एटीएम से लोग वापस लौट गए। कहीं शटर गिरा रहा तो कहीं खुला रहा लेकिन रकम कहीं नहीं मिला। यूनियन बैंक के एटीएम से मायूस होकर निकले महुअवां गांव के नागेंद्र ने बताया कि दवा लेने के लिए रुपये की बहुत जरूरत थी। शहर के कई एटीएम रूपये निकालने गया लेकिन नहीं मिला। दवा लेने के लिए अब तो किसी से उधार लेकर काम चलाना पडे़गा। एटीएम से रुपये न मिलने की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सरकार को इस दिशा में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ करना चाहिए। शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले अमित कुमार कालेज रोड की ओर से आते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर खडे़ थे। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन एटीएम पर गया लेकिन कहीं रुपया नहीं मिला। एटीएम से कैश न मिलने की किल्लत पता नहीं कब दूर होगी। बेटे का दाखिला सोमवार को स्कूल में दिलाना था। स्कूल की फीस भरने और जरूरी कार्य के लिए रकम की जरूरत थी। इस समस्या पर किसी की नजर है।