फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नौतनवां विधायक अमन मणि व निरहुआ सहित 25 लोगों पर केस दर्ज

नौतनवां विधायक अमन मणि व निरहुआ सहित 25 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 27 Nov 2017 06:02 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
नौतनवां विधायक अमन मणि व निरहुआ सहित 25 लोगों पर केस दर्ज
महराजगंज। निकाय चुनाव में नौतनवां नगर पालिका से अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान के समर्थन में निकले भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के रोड शो के दौरान अस्पताल चौराहे के समीप भाजपा प्रत्याशी के वाहन में हुए तोड़फोड़ के मामले में रविवार की देर रात विधायक अमन मणि त्रिपाठी, निरहुआ सहित 25 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअधार दूबे और बृजेश मणि त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन

भोजपुरी गायक निरहुआ रविवार की शाम नौतनवां इंटर कॉलेज के मैदान में गुड्डू खान के समर्थन में सभा के बाद रोड शो किया गया था। रोड शो जब अस्पताल चौराहे से आगे पहुंचा, उसी बीच किसी ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी की पीछे का सीसा तोड़ दिया। इसके बाद भाजपा समर्थक आक्रोशित हो गए। भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब 7.45 बजे वह पार्टी कार्यालय से अपनी गाड़ी पर बैठकर निकल रहे थे। तभी सामने से विधायक अमन मणि त्रिपाठी, गुड्डू खान, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सहित सैकड़ों लोग जुलूस लेकर आ गए और उन्हें देखते ही हमलावर हो गए। यह आरोप भी लगाया कि गाड़ी को घेरकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ ही जानमाल की धमकी भी दी। वह किसी तरह से जान बचाकर कार्यालय आए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ प्रहलाद पांडेय का कहना है कि जगदीश गुप्ता की तहरीर पर विधायक अमन मणि त्रिपाठी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गुड्डू खान सहित 25 नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed