फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19 kg of hashish recovered from a car going to Gorakhpur, FIR lodged

Maharajganj News: गोरखपुर जा रही कार से 19 किलो चरस बरामद, प्राथमिकी

Tue, 13 Jan 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
19 kg of hashish recovered from a car going to Gorakhpur, FIR lodged
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को शाम 4:30 बजे पुलिस ने गोरखपुर जा रही कार से 19 किलो चरस बरामद किया। चरस लेकर जा रहे गाजीपुर निवासी कार चालक हेमंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा पुलिस चौकी के सामने सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही कार से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस बरामद किया।
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी अधिकारी मौके पर पहुंचे। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी के सामने एसएसबी और पुलिस संयुक्त टीम सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्गी में सीएनजी सिलिंडर के नीचे छुपाकर रखा गया 38 पैकेट चरस बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन 500 ग्राम है।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पकड़े गए युवक हेमंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चरस जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed