{"_id":"61818b75ac5d3203c66f721a","slug":"1898-people-vaccineted-maharajganj-news-gkp4151947101","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
1898 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। मंगलवार को जिले में 1898 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में दो कतारों में खडे़ होकर लोगों ने टीका लगवाया। धनतेरस होने के कारण केंद्रों पर कम भीड़ दिखी। सभी केंद्रों पर लोग आराम से टीका लगवाकर चले गए।
घुघली, रतनपुर, फरेंदा, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, चौक बाजार केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। वहीं, गांव-गांव पहुंचकर टीका लगाने का भी प्रयास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण तेजी के साथ किया जा रहा है। जल्दी ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाती है। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है। संवाद
जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। गत एक सप्ताह से जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। मंगलवार को भी कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12,440 केस सामने आ चुके हैं। इनमें कोई सक्रिय केस नहीं है। मरने वालों की संख्या 140 हो चुकी है। 12, 299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।