{"_id":"66048f89b46abf02a00af5e8","slug":"186-gave-the-list-of-bills-on-the-last-day-in-the-treasury-maharajganj-news-c-206-1-go11002-118719-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोषागार में अंतिम दिन 186 ने दी देयकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोषागार में अंतिम दिन 186 ने दी देयकों की सूची
Thu, 28 Mar 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को कोषागार में 186 विभागों ने अपने प्रपत्र प्रस्तुत किए। कोषागार में कर्मियों की भीड़ लगी रही। संबंधित विभागों के कर्मी अपने प्रपत्र लेकर पहुंचे थे। करीब आठ करोड़ 34 लाख रुपये के बिल प्रस्तुत किए गए। वहीं विभागों में कर्मी फाइलों पर काम करते दिखे। कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पुराने वित्तीय कार्य के लिए पहले 25 मार्च अंतिम तिथि थी, लेकिन अवकाश को देखते हुए 27 मार्च कर दिया गया था। निदेशक कोषागार की आनलाइन मीटिंग के बाद निर्देश मिलने पर यह निर्णय लिया गया। समय सीमा निर्धारित होते ही विभिन्न विभागों से बिल देयकों के हिसाब किताब में महकमा जुट गया। सीएमओ कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य विभागों ने अपने देयकों की लिस्ट दी। संवाद
विज्ञापन